US Suspension of Indian IT Firms from the Green Card Programme/ग्रीन कार्ड कार्यक्रम से भारतीय IT कंपनियों का निलंबन:

Home   »  US Suspension of Indian IT Firms from the Green Card Programme/ग्रीन कार्ड कार्यक्रम से भारतीय IT कंपनियों का निलंबन:

October 9, 2026

US Suspension of Indian IT Firms from the Green Card Programme/ग्रीन कार्ड कार्यक्रम से भारतीय IT कंपनियों का निलंबन:

Why in News?

Reports of the US suspending major Indian IT companies from the Permanent Labor Certification (PERM) programme have raised concerns about Indian skilled workers, employment-based immigration and India–US economic relations.

What is PERM?

  • Full Form: Program Electronic Review Management.

  • Administering Authority: US Department of Labor (DOL).

  • Purpose: To protect US workers by requiring employers to demonstrate that qualified and available US workers are not adversely affected by hiring foreign workers for permanent positions.

  • Significance: Labour certification is a key step in many employer-sponsored employment-based Green Card applications.

Key Developments:

  • Companies named in reports: Tata, Infosys, Wipro, Cognizant, HCL, Microsoft and Adobe.

  • Alleged grounds: Fraud and displacement of American workers.

  • Potential impact: Suspension of new PERM applications could delay permanent residency processes for affected foreign professionals.

  • Policy context: The development reflects increased scrutiny of foreign-worker programmes under an “Hire American” approach.

Key Concepts:

  • PERM: Labour certification required for many employer-sponsored permanent employment applications.

  • H-1B Visa: A temporary, non-immigrant visa for professionals employed in specialty occupations in the US.

  • Green Card: Official document establishing lawful permanent resident status in the US.

  • Priority Date: Determines an applicant’s place in the employment-based immigration queue. For PERM-based cases, it is generally the date the labour certification application is properly filed.

Implications for India:

Economic Implications:

  • IT Industry: Uncertainty in workforce planning for Indian IT companies operating in the US.

  • Services Exports: Potential disruption to talent mobility and the delivery of technology services.

  • Talent Retention: Greater difficulty in retaining skilled professionals seeking long-term US employment.

Social Implications:

  • Indian Professionals: Delays and uncertainty in permanent residency applications.

  • Families: Difficulties in planning long-term residence, employment and education.

  • H-1B Holders: Workers approaching the six-year limit may face difficulties, although extensions remain possible under specific legal conditions.

Diplomatic Implications:

  • Potential friction in India–US relations concerning skilled migration and technology cooperation.

  • Greater need for dialogue on fair immigration procedures and protection of workers’ interests.

Challenges:

  • Protectionism: Balancing domestic employment protection with the demand for global talent.

  • Immigration Backlogs: Indian applicants already face lengthy waits under employment-based per-country limits.

  • Regulatory Uncertainty: Sudden restrictions can complicate corporate recruitment and employee planning.

  • Dependence on Overseas Markets: Heavy reliance on the US market exposes Indian IT companies to changes in American immigration policy.

Way Forward:

  • Diplomatic Engagement: India should address concerns through bilateral dialogue.

  • Corporate Compliance: IT companies should strengthen recruitment transparency, documentation and labour-law compliance.

  • Worker Support: Employers should provide timely immigration guidance and explore lawful alternatives.

  • Market Diversification: Indian IT firms should expand into other markets and strengthen domestic technology capabilities.

  • Skill Development: Greater investment in advanced technologies can improve the global competitiveness of Indian professionals.

Conclusion:

The reported PERM suspension highlights the tension between domestic employment protection and global talent mobility. India should pursue diplomatic engagement, protect the interests of its professionals and diversify its technology markets while strengthening domestic innovation.

UPSC Mains Question:

Q. Examine the implications of US restrictions on employment-based immigration for Indian skilled workers and India–US economic relations. Suggest a suitable way forward. (150 words).

ग्रीन कार्ड कार्यक्रम से भारतीय IT कंपनियों का निलंबन:

समाचार में क्यों?

अमेरिका द्वारा प्रमुख भारतीय IT कंपनियों को स्थायी श्रम प्रमाणन कार्यक्रम (PERM) से निलंबित किए जाने संबंधी रिपोर्टों ने भारतीय कुशल कामगारों, रोजगार-आधारित स्थायी निवास और भारत-अमेरिका आर्थिक संबंधों को लेकर चिंताएँ बढ़ा दी हैं।

PERM क्या है?

  • पूरा नाम: Program Electronic Review Management.

  • संबंधित प्राधिकरण: अमेरिकी श्रम विभाग (DOL)।

  • उद्देश्य: यह सुनिश्चित करना कि स्थायी पदों पर विदेशी कामगारों की नियुक्ति से योग्य अमेरिकी कामगारों के रोजगार, वेतन और कार्य-स्थितियों पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

  • महत्त्व: नियोक्ता द्वारा प्रायोजित रोजगार-आधारित ग्रीन कार्ड प्राप्त करने की प्रक्रिया में यह एक प्रमुख प्रारंभिक चरण है।

प्रमुख घटनाक्रम:

  • प्रभावित कंपनियाँ: रिपोर्टों में टाटा, इन्फोसिस, विप्रो, कॉग्निजेंट, HCL, माइक्रोसॉफ्ट और एडोबी के नाम शामिल हैं।

  • कथित आधार: धोखाधड़ी तथा अमेरिकी कामगारों के विस्थापन के आरोप।

  • संभावित प्रभाव: नए श्रम प्रमाणन आवेदनों पर रोक से प्रभावित विदेशी पेशेवरों की स्थायी निवास प्रक्रिया में देरी हो सकती है।

  • नीतिगत संदर्भ: यह घटनाक्रम अमेरिकी कामगारों को प्राथमिकता देने तथा विदेशी कामगारों से संबंधित कार्यक्रमों की कड़ी जाँच की प्रवृत्ति को दर्शाता है।

प्रमुख अवधारणाएँ:

  • PERM: अनेक नियोक्ता-प्रायोजित रोजगार-आधारित ग्रीन कार्ड आवेदनों के लिए आवश्यक श्रम प्रमाणन प्रक्रिया।

  • H-1B वीजा: विशिष्ट विशेषज्ञता वाले व्यवसायों में विदेशी पेशेवरों को अस्थायी रूप से काम करने की अनुमति देने वाला गैर-आप्रवासी वीजा।

  • ग्रीन कार्ड: अमेरिका में वैध स्थायी निवासी की स्थिति का प्रमाण।

  • प्राथमिकता तिथि (Priority Date): रोजगार-आधारित आव्रजन प्रक्रिया में आवेदक की प्रतीक्षा-क्रम संबंधी स्थिति निर्धारित करने वाली तिथि। PERM आधारित मामलों में यह सामान्यतः श्रम प्रमाणन आवेदन विधिवत दाखिल किए जाने की तिथि होती है।

भारत पर प्रभाव:

आर्थिक प्रभाव:

  • IT उद्योग: अमेरिका में कार्यरत भारतीय IT कंपनियों की मानव संसाधन योजना में अनिश्चितता बढ़ सकती है।

  • सेवा निर्यात: कुशल कर्मचारियों की आवाजाही और प्रौद्योगिकी सेवाओं की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

  • प्रतिभा प्रतिधारण: भारतीय कंपनियों के लिए विदेश में दीर्घकालिक रोजगार चाहने वाले कुशल पेशेवरों को बनाए रखना कठिन हो सकता है।

सामाजिक प्रभाव:

  • भारतीय पेशेवर: स्थायी निवास के आवेदनों में देरी और अनिश्चितता बढ़ सकती है।

  • परिवार: दीर्घकालिक निवास, रोजगार और शिक्षा संबंधी योजनाएँ प्रभावित हो सकती हैं।

  • H-1B वीजाधारक: छह वर्ष की सामान्य अवधि के निकट पहुँचे कर्मचारियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। हालाँकि, विशिष्ट कानूनी शर्तों के अंतर्गत अवधि-विस्तार संभव है।

कूटनीतिक प्रभाव:

  • कुशल प्रवासन और प्रौद्योगिकी सहयोग को लेकर भारत-अमेरिका संबंधों में तनाव उत्पन्न हो सकता है।

  • भारतीय पेशेवरों के हितों की रक्षा तथा निष्पक्ष आव्रजन प्रक्रियाओं के लिए द्विपक्षीय संवाद की आवश्यकता बढ़ सकती है।

प्रमुख चुनौतियाँ:

  • संरक्षणवाद: घरेलू रोजगार की सुरक्षा और वैश्विक प्रतिभा की आवश्यकता के बीच संतुलन स्थापित करना।

  • ग्रीन कार्ड प्रतीक्षा-सूची: भारतीय आवेदकों को रोजगार-आधारित आव्रजन में प्रति-देशीय सीमा के कारण पहले से ही लंबी प्रतीक्षा का सामना करना पड़ता है।

  • नियामकीय अनिश्चितता: अचानक लगाए गए प्रतिबंध कंपनियों की भर्ती तथा कर्मचारियों की भविष्य संबंधी योजनाओं को प्रभावित कर सकते हैं।

  • विदेशी बाजारों पर निर्भरता: अमेरिकी बाजार पर अत्यधिक निर्भरता भारतीय IT कंपनियों को अमेरिकी आव्रजन नीतियों में बदलाव के प्रति संवेदनशील बनाती है।

आगे की राह:

  • कूटनीतिक संवाद: भारत को द्विपक्षीय वार्ता के माध्यम से भारतीय पेशेवरों से संबंधित चिंताओं को उठाना चाहिए।

  • कंपनियों में अनुपालन: IT कंपनियों को भर्ती प्रक्रिया, दस्तावेजीकरण और श्रम कानूनों के अनुपालन को मजबूत करना चाहिए।

  • कामगारों को सहायता: नियोक्ताओं को कर्मचारियों की आव्रजन स्थिति के संबंध में समय पर जानकारी तथा वैध विकल्प उपलब्ध कराने चाहिए।

  • बाजार विविधीकरण: भारतीय IT कंपनियों को अन्य देशों में अपने कारोबार का विस्तार करना चाहिए।

  • कौशल विकास: उन्नत प्रौद्योगिकियों में निवेश करके भारतीय पेशेवरों की वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाई जानी चाहिए।

निष्कर्ष:

PERM कार्यक्रम से संबंधित निलंबन घरेलू रोजगार संरक्षण और वैश्विक प्रतिभा की आवाजाही के बीच तनाव को उजागर करता है। भारत को कूटनीतिक संवाद, अपने पेशेवरों के हितों की रक्षा, बाजार विविधीकरण और घरेलू तकनीकी क्षमताओं के विकास पर ध्यान देना चाहिए।

UPSC मुख्य परीक्षा प्रश्न:

प्रश्न: रोजगार-आधारित आव्रजन पर अमेरिका के प्रतिबंधों का भारतीय कुशल कामगारों तथा भारत-अमेरिका आर्थिक संबंधों पर पड़ने वाले प्रभावों का परीक्षण कीजिए। उपयुक्त उपाय सुझाइए। (150 शब्द)


Get In Touch

B-36, Sector-C, Aliganj – Near Aliganj, Post Office Lucknow – 226024 (U.P.) India

vaidsicslucknow1@gmail.com

+91 8858209990, +91 9415011892

Newsletter

Subscribe now for latest updates.

Follow Us

© www.vaidicslucknow.com. All Rights Reserved.