September 17, 2026
The US House of Representatives has passed the “Lindsey O. Graham Sanctioning Russia and Iran Act of 2026” by 262–159 votes, sending it to President Donald Trump for consideration.
Targets Russia’s energy sector, financial institutions and its “shadow fleet” of oil tankers.
Seeks to restrict Russian oil and gas revenues by tightening financial and shipping-related sanctions.
Gives the US President power to impose secondary tariffs of up to 100% on major buyers of Russian crude oil and natural gas.
The measure also extends existing US sanctions on Iran for five years.
Countries reducing their dependence on Russian energy may receive limited exemptions.

India has remained a major importer of discounted Russian crude oil since the Russia–Ukraine conflict.
Russian oil has become an important component of India’s overall crude-oil import basket.
If the US uses the new tariff powers against major Russian-energy buyers, Indian exports to the US could face higher duties.
China, another major purchaser of Russian oil, could also be affected.
Energy security: Russian crude has helped diversify India’s oil supplies.
Trade: Higher US tariffs could affect India’s exports to the American market.
Diplomacy: The issue highlights the challenge of balancing India–US strategic ties with India–Russia energy relations.
Global economy: Secondary sanctions could alter global energy flows, oil prices and trade patterns.
Shadow fleet refers to vessels used to transport sanctioned oil through methods designed to evade or circumvent sanctions, often involving complex ownership, insurance or shipping arrangements.
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने “लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रूस एंड ईरान एक्ट, 2026” को 262–159 मतों से पारित किया है। अब यह विधेयक राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विचार एवं हस्ताक्षर के लिए भेजा गया है।
रूस के ऊर्जा क्षेत्र, वित्तीय संस्थानों तथा ‘शैडो फ्लीट’ (Shadow Fleet) के तेल टैंकरों को लक्षित किया गया है।
रूसी तेल एवं गैस से होने वाले राजस्व को सीमित करने के लिए वित्तीय एवं समुद्री परिवहन संबंधी प्रतिबंधों को कड़ा करने का प्रावधान है।
अमेरिकी राष्ट्रपति को रूसी कच्चे तेल एवं प्राकृतिक गैस के प्रमुख खरीदार देशों पर 100% तक द्वितीयक शुल्क (Secondary Tariffs) लगाने का अधिकार दिया जा सकता है।
विधेयक में ईरान पर मौजूदा अमेरिकी प्रतिबंधों को पाँच वर्ष तक बढ़ाने का भी प्रावधान है।
रूसी ऊर्जा की खरीद कम करने वाले देशों को सीमित छूट दी जा सकती है।
रूस–यूक्रेन संघर्ष के बाद से भारत रूसी कच्चे तेल का प्रमुख आयातक बना हुआ है।
भारत ने रूस से मिलने वाले रियायती मूल्य के कच्चे तेल की खरीद में वृद्धि की है।
रूसी कच्चा तेल भारत के कुल कच्चे तेल आयात का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है।
यदि अमेरिका प्रमुख रूसी ऊर्जा खरीदारों पर अतिरिक्त शुल्क लागू करता है, तो भारतीय निर्यात पर भी उच्च अमेरिकी शुल्क का प्रभाव पड़ सकता है।
चीन भी रूसी तेल का एक प्रमुख खरीदार होने के कारण संभावित रूप से प्रभावित हो सकता है।
ऊर्जा सुरक्षा: रूसी तेल भारत के ऊर्जा स्रोतों में विविधता लाने में सहायक रहा है।
व्यापार: अमेरिकी शुल्क बढ़ने से भारत के अमेरिका को होने वाले निर्यात पर प्रभाव पड़ सकता है।
कूटनीति: यह भारत के लिए भारत–अमेरिका संबंधों तथा भारत–रूस ऊर्जा संबंधों के बीच संतुलन की चुनौती को दर्शाता है।
वैश्विक अर्थव्यवस्था: द्वितीयक प्रतिबंधों से वैश्विक ऊर्जा व्यापार, तेल कीमतों और व्यापारिक मार्गों में बदलाव आ सकता है।
शैडो फ्लीट से आशय ऐसे जहाजों के नेटवर्क से है जिनका उपयोग प्रतिबंधित देशों या वस्तुओं के परिवहन में प्रतिबंधों से बचने या उन्हें दरकिनार करने के लिए किया जाता है।
May 19, 2026
October 17, 2025
October 16, 2025
October 6, 2025
B-36, Sector-C, Aliganj – Near Aliganj, Post Office Lucknow – 226024 (U.P.) India
vaidsicslucknow1@gmail.com
+91 8858209990, +91 9415011892
© www.vaidicslucknow.com. All Rights Reserved.