ICMR-SHINE

Home   »  ICMR-SHINE

August 11, 2026

ICMR-SHINE

Why in news?

ICMR has launched the second edition of the SHINE 2026 initiative to open its research laboratories for school students across the country.

What is ICMR-SHINE?

ICMR-SHINE stands for Science and Health Innovation for NextGen Explorers. It is a nationwide outreach initiative organized by the Department of Health Research (DHR) and the Indian Council of Medical Research (ICMR).

The core idea of the program is inspired by Prime Minister Narendra Modi’s vision for students to “spend one day as a scientist.” It aims to bridge the gap between premier research institutions and school students by giving young minds direct exposure to real-world health research.

Key Features of the Initiative:

  • Open-Door Experience: It brings thousands of school students (primarily from Grades 9 to 12) directly inside ICMR laboratories, Model Rural Health Research Units (MRHRUs), and field units.

  • First-Hand Learning: Students participate in guided lab tours, view live scientific demonstrations, and explore exhibitions showcasing how medical discoveries solve public health challenges.

  • Direct Interaction: Young learners get the opportunity to interact face-to-face with top ICMR scientists, ask questions, and learn about careers in science and healthcare.

  • Nationwide Reach: The program spans across dozens of locations pan-India—from remote high-altitude regions like Keylong in Himachal Pradesh to southern states like Kerala.

  • Competitions & Digital Platform: ICMR launched a dedicated website (shine.icmr.org.in) along with a national student research competition to encourage children to propose solutions for real-world public health issues.

  • Official Mascot: The initiative features Dr Curio as its official mascot to make science engaging and accessible through interactive videos and outreach materials.

क्यों चर्चा में है:

स्कूली बच्चों को स्वास्थ्य अनुसंधान (health research) से जोड़ने और उनमें वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा SHINE कार्यक्रम देश भर में आयोजित किया जा रहा है।

ICMR-SHINE (Science and Health Innovation for NextGen Explorers) क्या है?

ICMR-SHINE (साइंस एंड हेल्थ इनोवेशन फॉर नेक्स्टजेन एक्सप्लोरर्स) स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग (DHR) और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा शुरू किया गया एक राष्ट्रव्यापी आउटरीच कार्यक्रम है।

इस कार्यक्रम का मुख्य विचार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस आह्वाहन से प्रेरित है जिसमें उन्होंने छात्रों से “एक दिन वैज्ञानिक के रूप में बिताने” के लिए कहा था। इसका उद्देश्य स्कूली छात्रों और देश के शीर्ष अनुसंधान संस्थानों के बीच की दूरी को कम करना और युवा मॄतिष्क को वास्तविक स्वास्थ्य अनुसंधान से रूबरू कराना है।

इस कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएँ:

  • लैब का सीधा अनुभव: इसके तहत स्कूली छात्रों (विशेषकर 9वीं से 12वीं कक्षा के बच्चों) को सीधे ICMR की प्रयोगशालाओं, ग्रामीण स्वास्थ्य अनुसंधान इकाइयों और फील्ड यूनिट्स के अंदर जाने का मौका मिलता है।

  • प्रैक्टिकल लर्निंग: छात्र गाइडेड लैब टूर, वैज्ञानिक प्रदर्शनों और प्रदर्शनियों के माध्यम से यह देखते हैं कि चिकित्सा खोजें वास्तविक दुनिया की स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान कैसे करती हैं।

  • वैज्ञानिकों से सीधी बातचीत: युवा विद्यार्थियों को देश के शीर्ष वैज्ञानिकों से आमने-सामने बात करने, सवाल पूछने और विज्ञान एवं स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में करियर की संभावनाओं को समझने का अवसर मिलता है।

  • देशभर में विस्तार: यह कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश के केलोंग जैसे दूरदराज के ठंडे इलाकों से लेकर केरल और नागालैंड तक, देश भर के विभिन्न केंद्रों पर फैला हुआ है।

  • प्रतियोगिता और डिजिटल मंच: बच्चों के लिए एक समर्पित वेबसाइट (shine.icmr.org.in) लॉन्च की गई है, साथ ही एक राष्ट्रीय छात्र प्रतियोगिता की भी घोषणा की गई है ताकि बच्चे स्वास्थ्य समस्याओं पर अपने खुद के शोध प्रश्न और समाधान सुझा सकें।

  • आधिकारिक मस्कट (शुभंकर): बच्चों के बीच विज्ञान को रोचक बनाने के लिए ‘डॉ. क्यूरियो’ (Dr Curio) को इस कार्यक्रम का आधिकारिक मस्कट बनाया गया है।


Get In Touch

B-36, Sector-C, Aliganj – Near Aliganj, Post Office Lucknow – 226024 (U.P.) India

vaidsicslucknow1@gmail.com

+91 8858209990, +91 9415011892

Newsletter

Subscribe now for latest updates.

Follow Us

© www.vaidicslucknow.com. All Rights Reserved.