Gross State Domestic Product (GSDP)/सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP)

Home   »  Gross State Domestic Product (GSDP)/सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP)

October 12, 2026

Gross State Domestic Product (GSDP)/सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP)

 GS Paper III: Indian Economy | Prelims + Mains

Why in News?

The National Statistics Office (NSO) under the Ministry of Statistics and Programme Implementation (MoSPI) released draft guidelines for compiling GSDP estimates using the expenditure approach, with 2022–23 as the base year.

What is GSDP?

Gross State Domestic Product (GSDP) is the monetary value of all final goods and services produced within a state’s geographical boundaries during a specified period.

It measures the size and growth of a state’s economy.

Key Features of the Draft Guidelines:

  • Uniform methodology: Promotes consistent and comparable GSDP estimates across States and Union Territories.

  • Expenditure approach: Complements existing production-side and income-side estimation methods.

  • State-specific data: Encourages the use of appropriate local data sources and allocation indicators.

  • PFCE estimation: Addresses the gap that States and UTs do not currently compile their own PFCE estimates.

  • Statistical capacity: Aims to strengthen State Directorates of Economics and Statistics (DESs).

Major Components of the Expenditure Approach:

Private Final Consumption Expenditure (PFCE):

  • Household expenditure on goods and services for individual consumption.

  • Indicates private consumption demand.

Government Final Consumption Expenditure (GFCE):

  • Government expenditure on goods and services used to provide individual and collective services.

  • Reflects government consumption.

Gross Fixed Capital Formation (GFCF):

  • Expenditure on acquiring or improving fixed assets, such as machinery, buildings and infrastructure.

  • Indicates investment in productive capacity.

Other components: Changes in inventories, valuables and net exports, wherever applicable under the national accounting framework.

Significance:

  • Comparability: Enables more reliable comparisons of economic performance across States and UTs.

  • Better policymaking: Improves state-level economic planning and resource allocation.

  • Comprehensive measurement: Provides an expenditure-side assessment of economic activity.

  • Improved data quality: Strengthens state statistical systems and alignment with national accounting methodology.

Challenges:

  • Differences in the availability and quality of state-level data.

  • Difficulty estimating household consumption and informal-sector activity.

  • Need for trained personnel and stronger statistical infrastructure.

  • Risk of estimation errors when national data are allocated to individual States.

Way Forward:

  • Standardise data collection and estimation procedures.

  • Strengthen coordination between MoSPI and State Directorates of Economics and Statistics.

  • Improve household consumption surveys and administrative datasets.

  • Ensure regular revisions, transparency and quality checks.

Conclusion:

The proposed GSDP guidelines aim to improve the consistency, comparability and reliability of state-level national accounts. A robust expenditure approach will complement existing estimation methods and support evidence-based economic policymaking.

सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP): नवीन आकलन दिशानिर्देश

सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र–III: भारतीय अर्थव्यवस्था | प्रारंभिक परीक्षा एवं मुख्य परीक्षा

चर्चा में क्यों?

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) ने सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के अंतर्गत सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) के आकलन हेतु व्यय पद्धति पर मसौदा दिशानिर्देश जारी किए हैं। इनमें आधार वर्ष 2022–23 निर्धारित किया गया है।

GSDP क्या है?

सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) किसी निश्चित अवधि में राज्य की भौगोलिक सीमाओं के भीतर उत्पादित सभी अंतिम वस्तुओं एवं सेवाओं के मौद्रिक मूल्य को दर्शाता है।

यह राज्य की अर्थव्यवस्था के आकार एवं आर्थिक विकास का प्रमुख संकेतक है।

मसौदा दिशानिर्देशों की प्रमुख विशेषताएँ:

  • एकरूप पद्धति: सभी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में GSDP के आकलन को सुसंगत एवं तुलनीय बनाना।

  • व्यय पद्धति: उत्पादन एवं आय पद्धतियों से प्राप्त अनुमानों को पूरक आधार प्रदान करना।

  • राज्य-विशिष्ट आँकड़े: स्थानीय आँकड़ों एवं उपयुक्त आवंटन संकेतकों का उपयोग करना।

  • PFCE का आकलन: राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा निजी अंतिम उपभोग व्यय के स्वतंत्र आकलन की कमी को दूर करना।

  • सांख्यिकीय क्षमता: राज्यों के आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालयों (DESs) की क्षमता को सुदृढ़ करना।

व्यय पद्धति के प्रमुख घटक:

निजी अंतिम उपभोग व्यय (PFCE):

  • परिवारों द्वारा व्यक्तिगत उपभोग के लिए वस्तुओं एवं सेवाओं पर किया गया व्यय।

  • यह निजी उपभोग माँग का प्रमुख संकेतक है।

सरकारी अंतिम उपभोग व्यय (GFCE):

  • सरकार द्वारा व्यक्तिगत एवं सामूहिक सेवाएँ प्रदान करने के लिए वस्तुओं एवं सेवाओं पर किया गया उपभोग व्यय।

  • यह सरकारी उपभोग को दर्शाता है।

सकल स्थिर पूँजी निर्माण (GFCF):

  • मशीनरी, भवन एवं अवसंरचना जैसी स्थिर परिसंपत्तियों के अर्जन अथवा उनमें सुधार पर किया गया व्यय।

  • यह अर्थव्यवस्था की उत्पादक क्षमता में निवेश को दर्शाता है।

अन्य घटक: राष्ट्रीय लेखांकन पद्धति के अनुसार, जहाँ लागू हो, भंडार में परिवर्तन, मूल्यवान वस्तुओं का अर्जन तथा शुद्ध निर्यात।

महत्त्व:

  • तुलनीयता: विभिन्न राज्यों की आर्थिक स्थिति एवं विकास का अधिक विश्वसनीय तुलनात्मक आकलन।

  • बेहतर नीतिनिर्माण: राज्य स्तर पर आर्थिक नियोजन एवं संसाधनों के आवंटन में सहायता।

  • व्यापक आर्थिक आकलन: व्यय के दृष्टिकोण से आर्थिक गतिविधियों का मूल्यांकन।

  • आँकड़ों की गुणवत्ता: राज्य स्तरीय सांख्यिकीय प्रणालियों तथा राष्ट्रीय लेखांकन पद्धति के बीच बेहतर सामंजस्य।

प्रमुख चुनौतियाँ:

  • राज्यों में आँकड़ों की उपलब्धता एवं गुणवत्ता में असमानता।

  • घरेलू उपभोग तथा अनौपचारिक क्षेत्र की गतिविधियों का सटीक आकलन।

  • प्रशिक्षित मानव संसाधन एवं सांख्यिकीय अवसंरचना की आवश्यकता।

  • राष्ट्रीय आँकड़ों को राज्यों में आवंटित करने के दौरान अनुमान संबंधी त्रुटियों की संभावना।

आगे की राह:

  • आँकड़ा संग्रहण एवं आकलन प्रक्रियाओं का मानकीकरण किया जाए।

  • MoSPI एवं राज्यों के आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालयों के बीच समन्वय बढ़ाया जाए।

  • घरेलू उपभोग सर्वेक्षणों एवं प्रशासनिक आँकड़ों की गुणवत्ता में सुधार किया जाए।

  • नियमित संशोधन, पारदर्शिता एवं गुणवत्ता परीक्षण सुनिश्चित किए जाएँ।

निष्कर्ष:

GSDP के प्रस्तावित दिशानिर्देशों का उद्देश्य राज्य स्तरीय राष्ट्रीय लेखांकन की एकरूपता, तुलनीयता एवं विश्वसनीयता बढ़ाना है। व्यय पद्धति से प्राप्त अनुमान मौजूदा पद्धतियों को पूरक आधार प्रदान करेंगे तथा साक्ष्य-आधारित आर्थिक नीतिनिर्माण को सुदृढ़ करेंगे।


Get In Touch

B-36, Sector-C, Aliganj – Near Aliganj, Post Office Lucknow – 226024 (U.P.) India

vaidsicslucknow1@gmail.com

+91 8858209990, +91 9415011892

Newsletter

Subscribe now for latest updates.

Follow Us

© www.vaidicslucknow.com. All Rights Reserved.