7th World Landslide Forum: 2026/7वाँ विश्व भूस्खलन मंच

Home   »  7th World Landslide Forum: 2026/7वाँ विश्व भूस्खलन मंच

November 24, 2026

7th World Landslide Forum: 2026/7वाँ विश्व भूस्खलन मंच

7th World Landslide Forum: India’s Landslide Preparedness

Why in News?

India announced the completion of a nationwide Landslide Susceptibility Mapping Exercise, covering approximately 4.3 lakh sq. km across 19 States and Union Territories, at the 7th World Landslide Forum, hosted for the first time in India.

About the World Landslide Forum:

  • 7th World Landslide Forum: An international platform for discussing landslide risks, disaster management, scientific research and risk reduction.
  • Venue: Amrita Vishwa Vidyapeetham, Faridabad.
  • Significance: Hosted in India for the first time.
  • Major Development: Announcement of India’s national landslide mapping exercise and historical landslide database.

Major Achievements of India:

  • Landslide Susceptibility Mapping: Completed mapping of approximately 3 lakh sq. km across 19 States and Union Territories.
  • National Landslide Inventory: Nearly 91,000 historical landslides were recorded in the national database by the end of 2025.
  • Implementing Agency: The Geological Survey of India (GSI) is leading the mapping and database development.
  • National Landslide Susceptibility Mapping Programme: Provides information about areas vulnerable to landslides.
  • National Landslide Mitigation Project: A government initiative worth ₹1,000 crore, covering 15 vulnerable States, to strengthen landslide prevention and mitigation.
  • National Landslide Forecasting Centre: Established in Kolkata in 2024; its operational forecasting network has expanded to 20 high-risk districts.

Detailed Insights:

Landslide Vulnerability in India:

  • Approximately 6% of India’s total landmass is vulnerable to slope instability.
  • Major vulnerable regions include:
    • Himalayan Region
    • Western Ghats
    • North-Eastern Hills

Role of Geological Survey of India (GSI):

  • Conducts landslide susceptibility mapping and geological investigations.
  • Is developing detailed meso-scale maps (1:10,000 scale) to identify landslide-prone areas.
  • These maps can help authorities prepare appropriate local construction regulations and land-use plans.

Digital Platforms for Data Management:

  • Bhukosh: A geospatial information platform providing geological and spatial data.
  • National Geoscience Data Repository (NGDR): A digital platform for storing and accessing geoscientific information.
  • These platforms support data sharing and coordination among different agencies during emergencies.

Landslide Forecasting System:

  • Uses rainfall information and real-time geotechnical sensor data.
  • Integrates rainfall thresholds provided by the India Meteorological Department (IMD).
  • Helps identify potential landslide events and issue early warnings in vulnerable areas.

Government Initiatives and International Framework:

National Landslide Mitigation Project:

  • Financial Outlay: ₹1,000 crore.
  • Coverage: 15 vulnerable States.
  • Objective: Strengthen landslide prevention, mitigation and preparedness.
  • Focus: Shift from post-disaster relief to proactive disaster risk reduction.

Sendai Framework for Disaster Risk Reduction:

  • An international framework for reducing disaster risks and losses.
  • Emphasises disaster preparedness, risk assessment, early warning systems and resilience.
  • India’s landslide mapping and forecasting initiatives support its objectives.

Important Scientific and Technical Concepts:

Landslide Susceptibility Mapping:

  • A scientific process of identifying areas that are more likely to experience landslides based on factors such as geology, slope angle, soil characteristics and vegetation cover.

Pore-Water Pressure:

  • The pressure exerted by groundwater within the pores of soil and rocks. Increased pore-water pressure reduces the strength of soil and can make slopes unstable, increasing the possibility of landslides.

Wireless Sensor Network:

A network of interconnected sensors installed on vulnerable slopes to monitor:

  • Rainfall intensity
  • Soil moisture
  • Ground movement and displacement

It provides real-time information to support landslide monitoring and early warning.

Significance of the Initiative:

  • Early Warning: Helps identify landslide-prone areas and issue timely warnings.
  • Disaster Prevention: Reduces the risk of casualties and infrastructure damage.
  • Scientific Planning: Supports safer construction and land-use planning in vulnerable regions.
  • Institutional Coordination: Improves information sharing among disaster management agencies.
  • Climate Resilience: Strengthens preparedness against extreme rainfall and other natural hazards.

Conclusion:

India’s nationwide landslide mapping and forecasting initiatives represent a shift from post-disaster relief to proactive disaster prevention. Scientific mapping, digital databases and early warning systems can significantly strengthen disaster preparedness and protect vulnerable communities.

 

7वाँ विश्व भूस्खलन मंच: भारत की भूस्खलन तैयारी एवं शमन पहल

चर्चा में क्यों?

भारत ने राष्ट्रीय भूस्खलन संवेदनशीलता मानचित्रण अभ्यास (National Landslide Susceptibility Mapping) पूरा किया है। इसके अंतर्गत 19 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में लगभग 4.3 लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्र का मानचित्रण किया गया। इसकी घोषणा भारत में पहली बार आयोजित 7वें विश्व भूस्खलन मंच (7th World Landslide Forum) में की गई।

विश्व भूस्खलन मंच के बारे में:

  • 7वाँ विश्व भूस्खलन मंच: भूस्खलन के जोखिम, आपदा प्रबंधन, वैज्ञानिक अनुसंधान एवं जोखिम न्यूनीकरण पर चर्चा करने वाला एक अंतरराष्ट्रीय मंच।

  • आयोजन स्थल: अमृता विश्व विद्यापीठम, फरीदाबाद।

  • विशेषता: पहली बार भारत में इसका आयोजन किया गया।

  • प्रमुख उपलब्धि: भारत के राष्ट्रीय भूस्खलन मानचित्रण अभ्यास एवं ऐतिहासिक भूस्खलन डेटाबेस की जानकारी प्रस्तुत की गई।

भारत की प्रमुख उपलब्धियाँ:

  • भूस्खलन संवेदनशीलता मानचित्रण: 19 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में लगभग 4.3 लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्र का मानचित्रण पूरा किया गया।

  • राष्ट्रीय भूस्खलन सूची (National Landslide Inventory): वर्ष 2025 के अंत तक लगभग 91,000 ऐतिहासिक भूस्खलनों का अभिलेख तैयार किया गया।

  • कार्यान्वयन एजेंसी: भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) इस मानचित्रण एवं डेटाबेस विकास का नेतृत्व कर रहा है।

  • राष्ट्रीय भूस्खलन संवेदनशीलता मानचित्रण कार्यक्रम: भूस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों की पहचान करने में सहायता करता है।

  • राष्ट्रीय भूस्खलन शमन परियोजना: ₹1,000 करोड़ की सरकारी परियोजना, जिसके अंतर्गत 15 संवेदनशील राज्यों में भूस्खलन के जोखिम को कम करने के उपाय किए जा रहे हैं।

  • राष्ट्रीय भूस्खलन पूर्वानुमान केंद्र: इसकी स्थापना वर्ष 2024 में कोलकाता में की गई थी। इसका परिचालन पूर्वानुमान नेटवर्क बढ़ाकर 20 उच्च जोखिम वाले जिलों तक विस्तारित किया गया है।

विस्तृत विश्लेषण:

भारत में भूस्खलन की संवेदनशीलता:

  • भारत के कुल भूभाग का लगभग 12.6% हिस्सा ढलान अस्थिरता एवं भूस्खलन के प्रति संवेदनशील है।

  • प्रमुख संवेदनशील क्षेत्र निम्नलिखित हैं:

    • हिमालयी क्षेत्र

    • पश्चिमी घाट

    • पूर्वोत्तर की पहाड़ियाँ

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) की भूमिका:

  • भूस्खलन संवेदनशीलता मानचित्रण एवं भूवैज्ञानिक जाँच करना।

  • 1:10,000 के पैमाने पर विस्तृत मध्यम स्तर के मानचित्र (Meso-scale Maps) तैयार करना।

  • इन मानचित्रों से स्थानीय निर्माण नियमों एवं भूमि उपयोग नियोजन को बेहतर बनाने में सहायता मिलती है।

आँकड़ों के प्रबंधन हेतु डिजिटल मंच:

  • भूकोष (Bhukosh): भूवैज्ञानिक एवं स्थानिक आँकड़ों की जानकारी उपलब्ध कराने वाला भू-स्थानिक सूचना मंच।

  • राष्ट्रीय भूविज्ञान आँकड़ा भंडार (National Geoscience Data Repository): भूवैज्ञानिक सूचनाओं के संग्रहण एवं उपलब्धता के लिए डिजिटल मंच।

  • ये मंच आपातकालीन परिस्थितियों में विभिन्न सरकारी एजेंसियों के बीच आँकड़ों के आदान-प्रदान एवं समन्वय को बेहतर बनाते हैं।

भूस्खलन पूर्वानुमान प्रणाली:

  • वर्षा संबंधी आँकड़ों एवं वास्तविक समय के भू-तकनीकी सेंसर आँकड़ों का उपयोग करती है।

  • भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा निर्धारित वर्षा सीमाओं को पूर्वानुमान प्रणाली में शामिल किया जाता है।

  • इससे संभावित भूस्खलन की पहचान तथा संवेदनशील क्षेत्रों में समय रहते चेतावनी जारी करने में सहायता मिलती है।

सरकारी पहल एवं अंतरराष्ट्रीय रूपरेखा:

राष्ट्रीय भूस्खलन शमन परियोजना (National Landslide Mitigation Project):

  • वित्तीय परिव्यय: ₹1,000 करोड़।

  • कवरेज: 15 संवेदनशील राज्य।

  • उद्देश्य: भूस्खलन की रोकथाम, शमन एवं आपदा तैयारी को मजबूत करना।

  • प्रमुख दृष्टिकोण: आपदा के बाद राहत एवं बचाव के स्थान पर सक्रिय आपदा जोखिम न्यूनीकरण को प्राथमिकता देना।

आपदा जोखिम न्यूनीकरण हेतु सेंदाई रूपरेखा (Sendai Framework for Disaster Risk Reduction):

  • यह आपदा जोखिम एवं उससे होने वाली क्षति को कम करने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय रूपरेखा है।

  • इसमें आपदा तैयारी, जोखिम आकलन, पूर्व चेतावनी प्रणाली एवं आपदा सहनशीलता पर विशेष बल दिया गया है।

  • भारत की भूस्खलन मानचित्रण एवं पूर्वानुमान संबंधी पहल इस रूपरेखा के उद्देश्यों के अनुरूप हैं।

प्रमुख वैज्ञानिक एवं तकनीकी अवधारणाएँ:

भूस्खलन संवेदनशीलता मानचित्रण (Landslide Susceptibility Mapping):

यह एक वैज्ञानिक प्रक्रिया है, जिसके अंतर्गत भूविज्ञान, ढलान का कोण, मृदा की विशेषताएँ एवं वनस्पति आवरण जैसे कारकों के आधार पर उन क्षेत्रों की पहचान की जाती है, जहाँ भूस्खलन होने की संभावना अधिक होती है।

छिद्र जल दाब (Pore-Water Pressure):

मृदा एवं चट्टानों के छिद्रों में उपस्थित जल द्वारा उत्पन्न दबाव को छिद्र जल दाब कहते हैं। इसके बढ़ने से मृदा की अपरूपण सामर्थ्य कम हो जाती है तथा पहाड़ी ढलान अस्थिर होकर भूस्खलन के प्रति अधिक संवेदनशील हो जाते हैं।

वायरलेस सेंसर नेटवर्क (Wireless Sensor Network):

यह संवेदनशील पहाड़ी ढलानों पर स्थापित परस्पर जुड़े सेंसरों का एक नेटवर्क है, जो वास्तविक समय में निम्नलिखित जानकारियाँ एकत्र करता है:

  • वर्षा की तीव्रता

  • मृदा की नमी

  • भूमि की गति एवं विस्थापन

यह भूस्खलन की निगरानी एवं पूर्व चेतावनी जारी करने में सहायता करता है।

इस पहल का महत्त्व:

  • पूर्व चेतावनी: भूस्खलन संभावित क्षेत्रों की पहचान एवं समय पर चेतावनी जारी करने में सहायता।

  • आपदा रोकथाम: जनहानि एवं आधारभूत संरचनाओं को होने वाली क्षति को कम करना।

  • वैज्ञानिक नियोजन: संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षित निर्माण एवं भूमि उपयोग नियोजन को बढ़ावा देना।

  • संस्थागत समन्वय: विभिन्न आपदा प्रबंधन एजेंसियों के बीच सूचनाओं का आदान-प्रदान बेहतर करना।

  • जलवायु अनुकूलन क्षमता: अत्यधिक वर्षा एवं अन्य प्राकृतिक खतरों के प्रति तैयारी मजबूत करना।

निष्कर्ष:

भारत का राष्ट्रीय भूस्खलन मानचित्रण एवं पूर्वानुमान कार्यक्रम आपदा के बाद राहत प्रदान करने से सक्रिय आपदा रोकथाम की ओर नीतिगत बदलाव को दर्शाता है। वैज्ञानिक मानचित्रण, डिजिटल आँकड़ा भंडार एवं पूर्व चेतावनी प्रणालियों के माध्यम से आपदा तैयारी को मजबूत किया जा सकता है तथा संवेदनशील समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहायता मिल सकती है।


Get In Touch

B-36, Sector-C, Aliganj – Near Aliganj, Post Office Lucknow – 226024 (U.P.) India

vaidsicslucknow1@gmail.com

+91 8858209990, +91 9415011892

Newsletter

Subscribe now for latest updates.

Follow Us

© www.vaidicslucknow.com. All Rights Reserved.