Front-of-Pack Warning Labels (FoPL)/(FSSAI/पैकेज्ड खाद्य पदार्थों पर फ्रंट-ऑफ-पैक चेतावनी लेबल

Home   »  Front-of-Pack Warning Labels (FoPL)/(FSSAI/पैकेज्ड खाद्य पदार्थों पर फ्रंट-ऑफ-पैक चेतावनी लेबल

September 29, 2026

Front-of-Pack Warning Labels (FoPL)/(FSSAI/पैकेज्ड खाद्य पदार्थों पर फ्रंट-ऑफ-पैक चेतावनी लेबल

Why in News?

The Supreme Court questioned the Food Safety and Standards Authority of India (FSSAI) over the proposed timeline for implementing Front-of-Pack Warning Labels (FoPL) on packaged foods high in sugar, salt and saturated fat.

Key Developments:

  • The case concerns mandatory warning labels on packaged foods with high levels of nutrients associated with health risks.

  • FSSAI proposed:

    • 4 months for consultation and finalisation of draft regulations.

    • Notification of labelling norms by 1 July next year.

    • A further 365-day transition period for food businesses.

  • The Supreme Court questioned the need for such a long implementation period, particularly given the public-health implications.

  • The Court indicated that it would seek a balance between public-health objectives and reasonable compliance time.

  • The Court may keep the matter pending to monitor compliance with its directions.

What is FoPL?

Front-of-Pack Labelling provides simplified nutritional information or warnings on the front of food packages, enabling consumers to identify products high in nutrients such as:

  • Sugar

  • Salt

  • Saturated fat

Indian Nutrition Rating vs Warning Labels:

  • Earlier FSSAI discussions focused on the Indian Nutrition Rating (star-rating) system.

  • The present proposal concerns a warning-label regime, which uses a different regulatory approach.

  • Star rating: Indicates an overall nutritional rating.

  • Warning label: Directly alerts consumers about potentially excessive levels of specific nutrients.

Public Health Significance:

Excessive consumption of foods high in salt, sugar and saturated fats is associated with increased risks of non-communicable diseases (NCDs). Clear front-of-pack warnings can:

  • Improve consumer awareness.

  • Help consumers make informed choices.

  • Protect children and vulnerable consumers.

  • Encourage food manufacturers to reformulate products with healthier nutritional profiles.

Key Issues:

  • Consumer right to information versus industry compliance concerns.

  • Need for scientifically validated nutrient thresholds.

  • Avoiding misleading or confusing labelling.

  • Ensuring labels are simple, prominent and easily understood.

  • Balancing public-health protection with reasonable transition time.

Way Forward:

  • Adopt evidence-based nutrient thresholds.

  • Ensure clear and easily visible warning labels.

  • Conduct transparent stakeholder consultation without unnecessary delay.

  • Provide a reasonable but time-bound transition period.

  • Strengthen consumer awareness and nutrition literacy.

  • Monitor compliance and periodically review the labelling framework.

Mains Question:

“Front-of-pack warning labels can strengthen the consumer’s right to informed choice and advance India’s public-health objectives.” Discuss the need, challenges and way forward for implementing FoPL in India.

About (FSSAI):

What is FSSAI?

The Food Safety and Standards Authority of India (FSSAI) is India’s apex statutory authority responsible for regulating and supervising food safety and food standards.

Legal Basis:

  • Established under the Food Safety and Standards Act, 2006 (FSS Act).

  • It is a statutory body under the Ministry of Health & Family Welfare, Government of India.

  • The Act consolidates various earlier food-related laws and establishes a single regulatory framework for food safety.

Objectives:

  • Ensure availability of safe and wholesome food.

  • Establish science-based standards for food articles.

  • Regulate the manufacture, storage, distribution, sale and import of food.

  • Protect consumers from unsafe, adulterated and misleading food products.

  • Promote awareness about food safety and nutrition.

Major Functions:

  • Food Standards: Formulate science-based standards for food products.

  • Licensing & Registration: Regulate food business operators through licensing and registration.

  • Food Testing: Establish procedures and standards for food testing laboratories.

  • Risk Assessment: Identify and assess food-safety risks and provide scientific advice.

  • Food Labelling: Frame standards relating to food labelling and nutritional information.

  • Import Control: Regulate food imports to ensure compliance with Indian standards.

  • Surveillance: Monitor food safety and undertake sampling and surveillance.

  • Consumer Awareness: Promote awareness regarding safe food practices and nutrition.

Institutional Structure:

  • Chairperson: Appointed by the Central Government.

  • The Authority consists of members representing:

    • Relevant ministries/departments

    • Food industry

    • Consumer organisations

    • Food scientists and technologists

    • States/UTs

    • Farmers

    • Retailers’ organisations

  • The Chief Executive Officer (CEO) is responsible for the day-to-day administration of FSSAI.

Important Initiatives:

  • Eat Right India: Promotes healthier diets and informed food choices.

  • FoSCoS: Digital platform for food-business licensing and registration.

  • Food Safety Training and Certification (FoSTaC): Training and certification of food-safety supervisors.

  • RUCO: Promotes the safe collection and reuse of used cooking oil for biodiesel production.

  • Clean Street Food: Promotes hygiene and food-safety standards among street-food vendors.

पैकेज्ड खाद्य पदार्थों पर फ्रंट-ऑफ-पैक चेतावनी लेबल (FoPL):

(प्रारंभिक परीक्षा + मुख्य परीक्षा)

क्यों चर्चा में?

सर्वोच्च न्यायालय ने भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) से चीनी, नमक और संतृप्त वसा की अधिक मात्रा वाले पैकेज्ड खाद्य पदार्थों पर फ्रंट-ऑफ-पैक चेतावनी लेबल (FoPL) लागू करने की प्रस्तावित समय-सीमा पर प्रश्न किया है।

प्रमुख घटनाक्रम:

  • मामला अधिक मात्रा में स्वास्थ्य-जोखिम से जुड़े पोषक तत्वों वाले पैकेज्ड खाद्य पदार्थों पर अनिवार्य चेतावनी लेबल लगाने से संबंधित है।

  • FSSAI ने प्रस्तावित किया:

    • मसौदा विनियमों पर परामर्श एवं अंतिम रूप देने के लिए 4 महीने।

    • 1 जुलाई अगले वर्ष तक लेबलिंग मानदंड अधिसूचित करना।

    • खाद्य व्यवसाय संचालकों को नए नियमों में परिवर्तन के लिए अतिरिक्त 365 दिनों की संक्रमण अवधि देना।

  • सर्वोच्च न्यायालय ने विशेष रूप से सार्वजनिक स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से इतनी लंबी समय-सीमा की आवश्यकता पर प्रश्न उठाया।

  • न्यायालय ने सार्वजनिक स्वास्थ्य हित और अनुपालन हेतु उचित समय के बीच संतुलन स्थापित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

  • न्यायालय ने संकेत दिया कि वह अपने निर्देशों के अनुपालन की निगरानी के लिए मामले को लंबित रख सकता है।

FoPL क्या है?

Front-of-Pack Labelling (FoPL) खाद्य पैकेज के सामने वाले हिस्से पर सरल एवं स्पष्ट पोषण संबंधी सूचना अथवा चेतावनी प्रदान करने की व्यवस्था है।

इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को विशेष रूप से निम्न की अधिक मात्रा वाले उत्पादों की पहचान करने में सहायता करना है:

  • चीनी

  • नमक

  • संतृप्त वसा

Indian Nutrition Rating बनाम Warning Labels:

  • FSSAI की पूर्व चर्चा Indian Nutrition Rating (स्टार-रेटिंग) प्रणाली से संबंधित थी।

  • वर्तमान प्रस्ताव चेतावनी लेबल प्रणाली से संबंधित है, जिसका नियामक दृष्टिकोण अलग है।

  • स्टार-रेटिंग: खाद्य उत्पाद के समग्र पोषण स्तर का संकेत देती है।

  • चेतावनी लेबल: किसी विशिष्ट पोषक तत्व की अधिक मात्रा के संबंध में उपभोक्ता को प्रत्यक्ष चेतावनी देता है।

सार्वजनिक स्वास्थ्य का महत्व:

चीनी, नमक एवं संतृप्त वसा की अत्यधिक मात्रा वाले खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन गैर-संचारी रोगों (NCDs) के जोखिम से जुड़ा है।

स्पष्ट FoPL व्यवस्था:

  • उपभोक्ता जागरूकता बढ़ा सकती है।

  • सूचित खाद्य विकल्प चुनने में सहायता कर सकती है।

  • बच्चों एवं संवेदनशील उपभोक्ताओं की सुरक्षा में सहायक हो सकती है।

  • खाद्य निर्माताओं को अधिक स्वास्थ्यकर उत्पादों के लिए उत्पाद-सुधार (reformulation) हेतु प्रोत्साहित कर सकती है।

प्रमुख मुद्दे:

  • उपभोक्ता के सूचना के अधिकार तथा उद्योग के अनुपालन संबंधी हितों के बीच संतुलन।

  • वैज्ञानिक आधार पर पोषक तत्वों की सीमा निर्धारित करना।

  • भ्रामक अथवा जटिल लेबलिंग से बचना।

  • चेतावनी को सरल, स्पष्ट एवं प्रमुख रूप से प्रदर्शित करना।

  • सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा तथा उद्योग को उचित संक्रमण अवधि देने के बीच संतुलन।

आगे की राह:

  • वैज्ञानिक एवं साक्ष्य-आधारित पोषक तत्व सीमा निर्धारित की जाए।

  • चेतावनी लेबल स्पष्ट एवं आसानी से दिखाई देने वाले हों।

  • हितधारकों के साथ पारदर्शी परामर्श किया जाए, लेकिन अनावश्यक विलंब से बचा जाए।

  • उद्योग को उचित एवं समयबद्ध संक्रमण अवधि प्रदान की जाए।

  • उपभोक्ता जागरूकता एवं पोषण साक्षरता को बढ़ावा दिया जाए।

  • अनुपालन की प्रभावी निगरानी तथा समय-समय पर लेबलिंग व्यवस्था की समीक्षा की जाए।

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI)

FSSAI क्या है?

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (Food Safety and Standards Authority of India—FSSAI) भारत में खाद्य सुरक्षा एवं खाद्य मानकों के विनियमन और पर्यवेक्षण के लिए स्थापित सर्वोच्च वैधानिक प्राधिकरण है।

विधिक आधार:

  • खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत स्थापित।

  • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण के अंतर्गत कार्यरत वैधानिक निकाय।

  • इसका उद्देश्य विभिन्न पूर्ववर्ती खाद्य कानूनों को समेकित कर एकीकृत खाद्य सुरक्षा नियामक व्यवस्था स्थापित करना है।

प्रमुख उद्देश्य:

  • सुरक्षित एवं पौष्टिक खाद्य की उपलब्धता सुनिश्चित करना।

  • खाद्य पदार्थों के लिए विज्ञान-आधारित मानक निर्धारित करना।

  • खाद्य के निर्माण, भंडारण, वितरण, बिक्री एवं आयात को विनियमित करना।

  • असुरक्षित, मिलावटी एवं भ्रामक खाद्य उत्पादों से उपभोक्ताओं की सुरक्षा करना।

  • खाद्य सुरक्षा एवं पोषण के संबंध में जन-जागरूकता बढ़ाना।

प्रमुख कार्य:

  • खाद्य मानक: विभिन्न खाद्य पदार्थों के लिए वैज्ञानिक मानक निर्धारित करना।

  • लाइसेंस एवं पंजीकरण: खाद्य व्यवसाय संचालकों का लाइसेंस एवं पंजीकरण।

  • खाद्य परीक्षण: खाद्य परीक्षण प्रयोगशालाओं से संबंधित मानक एवं प्रक्रियाएँ निर्धारित करना।

  • जोखिम आकलन: खाद्य सुरक्षा संबंधी जोखिमों का वैज्ञानिक मूल्यांकन करना।

  • खाद्य लेबलिंग: खाद्य लेबलिंग एवं पोषण संबंधी सूचना के मानक निर्धारित करना।

  • आयात नियंत्रण: आयातित खाद्य पदार्थों को भारतीय खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करना।

  • निगरानी: खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा की निगरानी तथा नमूना परीक्षण।

  • उपभोक्ता जागरूकता: सुरक्षित खाद्य एवं स्वस्थ पोषण संबंधी जागरूकता को बढ़ावा देना।

संस्थागत संरचना:

  • अध्यक्ष: केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त।

  • प्राधिकरण में विभिन्न क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व होता है, जिसमें:

    • संबंधित मंत्रालय/विभाग

    • खाद्य उद्योग

    • उपभोक्ता संगठन

    • खाद्य वैज्ञानिक एवं प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ

    • राज्य/केंद्रशासित प्रदेश

    • किसान

    • खुदरा क्षेत्र के प्रतिनिधि शामिल हैं।

  • मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO): FSSAI के दैनिक प्रशासन एवं कार्यों का संचालन करता है।

प्रमुख पहल:

Eat Right India:
स्वस्थ आहार एवं सूचित खाद्य विकल्पों को बढ़ावा देने की पहल।

FoSCoS:
खाद्य व्यवसायों के लाइसेंस एवं पंजीकरण के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म।

FoSTaC:
खाद्य सुरक्षा पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण एवं प्रमाणन से संबंधित कार्यक्रम।

RUCO:
प्रयुक्त खाद्य तेल के सुरक्षित संग्रह एवं बायोडीजल के लिए पुनः उपयोग को बढ़ावा देने की पहल।

Clean Street Food:
स्ट्रीट फूड क्षेत्र में स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों को बढ़ावा देने की पहल।


Get In Touch

B-36, Sector-C, Aliganj – Near Aliganj, Post Office Lucknow – 226024 (U.P.) India

vaidsicslucknow1@gmail.com

+91 8858209990, +91 9415011892

Newsletter

Subscribe now for latest updates.

Follow Us

© www.vaidicslucknow.com. All Rights Reserved.