COP31:तुर्किये–ऑस्ट्रेलिया सह-अध्यक्षता एवं जलवायु वार्ता

Home   »  COP31:तुर्किये–ऑस्ट्रेलिया सह-अध्यक्षता एवं जलवायु वार्ता

September 28, 2026

COP31:तुर्किये–ऑस्ट्रेलिया सह-अध्यक्षता एवं जलवायु वार्ता

Why in News?

The 31st UN Climate Change Conference (COP31) will be held in Antalya, Türkiye, in November 2026.

  • Host: Türkiye

  • COP31 President: Murat Kurum, Türkiye’s Minister of Environment

  • Vice-President: Chris Bowen, Australia’s Minister for Climate Change and Energy

  • Negotiation process: Australia will oversee negotiations, while Türkiye will host the summit.

Unique Arrangement:

  • Türkiye: Physical host and COP Presidency

  • Australia: Responsible for overseeing the negotiations

  • The arrangement emerged as both countries were unwilling to give up their claims to host COP31.

Major Priority: Electrification

The flagship COP31 priority is electrification of buildings, transport and industry.

  • Target: Increase electricity’s share in final energy demand from just over 20% currently to 35% by 2035.

  • Focus areas:

    • Electric vehicles

    • Electrification of industries

    • Electrified buildings

    • Renewable-energy expansion

Electrification + Renewable Energy → Lower Fossil-Fuel Dependence → Emission Reduction

Fossil-Fuel Dependence: A Key Contradiction

Both COP31 stewards remain heavily dependent on fossil fuels.

  • Australia: Major global fossil-fuel exporter; coal, gas and oil provide around 90% of domestic energy needs.

  • Türkiye: Coal, gas and oil provide around 80% of energy needs.

  • Australia has also faced criticism over approval of a coal-mine expansion.

Key issue: Climate leadership must be reconciled with continued fossil-fuel dependence.

Oceans and Seas: A Priority

  • Oceans and Seas form another COP31 priority.

  • Türkiye hosted the Blue Dialogue in September 2026.

  • Focus: Protection of marine resources and strengthening the climate–ocean relationship.

  • Oceans are important carbon sinks and major regulators of the global climate system.

Fossil-Fuel Transition: Missing Explicit Priority

The announced COP31 priorities do not explicitly mention transitioning away from fossil fuels.

This is significant because:

Fossil-Fuel Combustion → GHG Emissions → Global Warming

However, electrification and renewable-energy expansion can contribute indirectly to reducing fossil-fuel dependence.

Global Momentum:

The Transitioning Away from Fossil Fuels Conference was held in Santa Marta, Colombia, in April 2026, co-hosted by Colombia and the Netherlands.

  • Second conference: 2027

  • Co-hosts: Tuvalu and Ireland

Climate Finance & Loss and Damage: Key Concerns

The announced COP31 priorities have not explicitly highlighted loss-and-damage financing or the broader climate-finance issue.

Loss and Damage:

Refers to support for climate-related impacts that cannot be adequately avoided through mitigation or adaptation, particularly in vulnerable developing countries.

Developing Countries’ Concerns:

  • Adaptation finance

  • Loss and damage

  • Climate finance

  • Technology transfer

  • Capacity building

  • Equity and historical responsibility

India’s Position: CBDR & National Pathways

India did not oppose discussion of a fossil-fuel transition roadmap at COP30, while stressing:

  • Common but Differentiated Responsibilities (CBDR)

  • No uniform energy-transition pathway for all countries

  • Recognition of national circumstances and development needs

Climate Action → Equity + Development + National Circumstances

Türkiye’s Approach: Implementation & Electrification

Türkiye has indicated that COP31 should:

  • Provide space for discussion on energy transition.

  • Make electrification the flagship thematic priority.

  • Expand renewable energy alongside electrification.

  • Address the climate-finance gap.

  • Explore innovative mechanisms such as the Climate Implementation Bridge.

Country-Level Initiatives:

Australia:

  • Iron-ore and other industries are investing in hybrid/electric heavy machinery.

  • Local governments are promoting EVs.

  • EV sales have recently surpassed petrol-car sales in Australia.

Türkiye:

  • Promoting recycling and circular economy.

  • Zero Waste and Circular Economy are included among COP31 priorities.

  • Circular-economy measures can contribute to reducing waste-related methane emissions.

Pre-COP Meeting: Fiji

A Pre-COP meeting will be held in Fiji from 5–8 October 2026.

  • Pacific Island countries and Australia will discuss:

    • COP31 preparations

    • Negotiating priorities

    • Issues of particular importance to vulnerable Pacific states

COP31: UPSC Key Themes:

  • Mitigation: Electrification and renewable energy

  • Energy Transition: Reducing dependence on fossil fuels

  • Climate Finance: Bridging the climate-finance gap

  • Loss & Damage: Supporting vulnerable countries

  • Adaptation: Building climate resilience

  • Oceans: Marine conservation and climate regulation

  • Equity: CBDR and differentiated pathways

  • Development: Balancing decarbonisation with energy security and development

Mains Question:

“COP31 highlights the complex relationship between energy transition, fossil-fuel dependence and climate equity.” Discuss with reference to India’s position on CBDR and differentiated energy-transition pathways.

COP31: तुर्किये–ऑस्ट्रेलिया सह-अध्यक्षता एवं जलवायु वार्ता

चर्चा में क्यों?

संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (COP31) का आयोजन नवंबर 2026 में अंताल्या, तुर्किये में किया जाएगा।

  • मेजबान देश: तुर्किये

  • COP31 अध्यक्ष: मुरात कुरुम, तुर्किये के पर्यावरण मंत्री

  • उपाध्यक्ष: क्रिस बोवेन, ऑस्ट्रेलिया के जलवायु परिवर्तन एवं ऊर्जा मंत्री

  • वार्ता प्रक्रिया: ऑस्ट्रेलिया वार्ता प्रक्रिया की देखरेख करेगा, जबकि तुर्किये सम्मेलन की मेजबानी करेगा।

विशिष्ट व्यवस्था:

  • तुर्किये: भौतिक मेजबान एवं COP अध्यक्षता

  • ऑस्ट्रेलिया: वार्ता प्रक्रिया की देखरेख

  • यह व्यवस्था इसलिए बनी क्योंकि दोनों देश COP31 की मेजबानी की अपनी मांग से पीछे हटने को तैयार नहीं थे।

प्रमुख प्राथमिकता: विद्युतीकरण

COP31 की प्रमुख प्राथमिकता भवनों, परिवहन और उद्योगों का विद्युतीकरण है।

  • लक्ष्य: अंतिम ऊर्जा मांग में बिजली की हिस्सेदारी को वर्तमान में 20% से कुछ अधिक से बढ़ाकर 2035 तक 35% करना।

  • प्रमुख क्षेत्र:

    • विद्युत वाहन

    • उद्योगों का विद्युतीकरण

    • विद्युत-आधारित भवन

    • नवीकरणीय ऊर्जा का विस्तार

विद्युतीकरण + नवीकरणीय ऊर्जा → जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता में कमी → उत्सर्जन में कमी

जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता: प्रमुख विरोधाभास

दोनों COP31 देशों में जीवाश्म ईंधनों का महत्वपूर्ण योगदान है।

  • ऑस्ट्रेलिया: विश्व के प्रमुख जीवाश्म ईंधन निर्यातकों में से एक; कोयला, गैस और तेल से घरेलू ऊर्जा आवश्यकताओं का लगभग 90% पूरा होता है।

  • तुर्किये: कोयला, गैस और तेल से लगभग 80% ऊर्जा आवश्यकताएँ पूरी होती हैं।

  • ऑस्ट्रेलिया में कोयला खदान के विस्तार को मंजूरी देने को लेकर जलवायु समूहों ने आलोचना की है।

प्रमुख चुनौती: जलवायु नेतृत्व को जीवाश्म ईंधनों पर निरंतर निर्भरता के साथ संतुलित करना।

महासागर एवं समुद्र: प्रमुख प्राथमिकता

  • “Oceans and Seas” COP31 की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है।

  • तुर्किये ने सितंबर 2026 में Blue Dialogue का आयोजन किया।

  • उद्देश्य:

    • समुद्री संसाधनों का संरक्षण

    • जलवायु एवं महासागरीय तंत्र के बीच संबंधों पर ध्यान

  • महासागर महत्वपूर्ण कार्बन सिंक हैं तथा वैश्विक जलवायु प्रणाली को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

जीवाश्म ईंधनों से संक्रमण: स्पष्ट प्राथमिकता का अभाव

COP31 की घोषित प्राथमिकताओं में जीवाश्म ईंधनों से दूर संक्रमण का स्पष्ट उल्लेख नहीं है।

यह महत्वपूर्ण है क्योंकि:

जीवाश्म ईंधन दहन → ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन → वैश्विक तापन

हालाँकि, विद्युतीकरण एवं नवीकरणीय ऊर्जा का विस्तार अप्रत्यक्ष रूप से जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता कम कर सकता है।

वैश्विक पहल:

Transitioning Away from Fossil Fuels Conference का आयोजन अप्रैल 2026 में सांता मार्ता, कोलंबिया में किया गया।

  • सह-मेजबान: कोलंबिया एवं नीदरलैंड

  • दूसरा सम्मेलन: 2027

  • प्रस्तावित सह-मेजबान: तुवालु एवं आयरलैंड

जलवायु वित्त एवं हानि-क्षति: प्रमुख चिंताएँ

COP31 की घोषित प्राथमिकताओं में Loss and Damage Financing अथवा व्यापक जलवायु वित्त को स्पष्ट प्रमुखता नहीं दी गई है।

हानि एवं क्षति:

ऐसे जलवायु-जनित प्रभावों से संबंधित सहायता, जिन्हें शमन एवं अनुकूलन के माध्यम से पर्याप्त रूप से टाला या कम नहीं किया जा सकता, विशेषकर जलवायु-संवेदनशील विकासशील देशों के संदर्भ में।

विकासशील देशों की प्रमुख चिंताएँ:

  • अनुकूलन वित्त

  • हानि एवं क्षति के लिए वित्त

  • जलवायु वित्त

  • प्रौद्योगिकी हस्तांतरण

  • क्षमता निर्माण

  • समानता एवं ऐतिहासिक उत्तरदायित्व

भारत का पक्ष: CBDR एवं राष्ट्रीय परिस्थितियाँ

भारत ने COP30 में जीवाश्म ईंधन संक्रमण रोडमैप पर चर्चा का विरोध नहीं किया, लेकिन निम्न सिद्धांतों पर बल दिया:

  • साझा किंतु विभेदित उत्तरदायित्व (CBDR)

  • सभी देशों के लिए एक समान ऊर्जा संक्रमण मार्ग नहीं होना चाहिए।

  • देशों की राष्ट्रीय परिस्थितियों एवं विकास संबंधी आवश्यकताओं को ध्यान में रखा जाना चाहिए।

जलवायु कार्रवाई → समानता + विकास + राष्ट्रीय परिस्थितियाँ

तुर्किये का दृष्टिकोण: क्रियान्वयन एवं विद्युतीकरण

तुर्किये के अनुसार COP31 में:

  • ऊर्जा संक्रमण पर चर्चा के लिए पर्याप्त अवसर प्रदान किए जाएँ।

  • विद्युतीकरण को प्रमुख विषयगत प्राथमिकता बनाया जाए।

  • विद्युतीकरण के साथ नवीकरणीय ऊर्जा का विस्तार किया जाए।

  • जलवायु वित्त अंतराल को कम किया जाए।

  • Climate Implementation Bridge जैसे नवीन वित्तीय तंत्रों पर ध्यान दिया जाए।

देश-विशिष्ट पहल:

ऑस्ट्रेलिया:

  • लौह-अयस्क एवं अन्य उद्योगों में हाइब्रिड/विद्युत भारी मशीनरी को बढ़ावा।

  • स्थानीय सरकारों द्वारा विद्युत वाहनों को प्रोत्साहन।

  • विद्युत वाहनों की बिक्री ने हाल में ऑस्ट्रेलिया में पेट्रोल कारों की बिक्री को पार किया है।

तुर्किये:

  • पुनर्चक्रण एवं परिपत्र अर्थव्यवस्था को बढ़ावा।

  • शून्य अपशिष्ट एवं परिपत्र अर्थव्यवस्था को COP31 की प्राथमिकताओं में शामिल किया गया।

  • परिपत्र अर्थव्यवस्था से अपशिष्ट-जनित मीथेन उत्सर्जन को कम करने में सहायता मिल सकती है।

Pre-COP बैठक: फिजी

5–8 अक्टूबर 2026 को फिजी में Pre-COP बैठक आयोजित की जाएगी।

इसमें प्रशांत द्वीपीय देश एवं ऑस्ट्रेलिया चर्चा करेंगे:

  • COP31 की तैयारियों पर

  • वार्ता की प्राथमिकताओं पर

  • जलवायु-संवेदनशील प्रशांत द्वीपीय देशों से जुड़े मुद्दों पर


COP31: UPSC हेतु प्रमुख बिंदु:

  • शमन: विद्युतीकरण एवं नवीकरणीय ऊर्जा

  • ऊर्जा संक्रमण: जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता में कमी

  • जलवायु वित्त: वित्तीय अंतराल को कम करना

  • हानि एवं क्षति: संवेदनशील देशों को सहायता

  • अनुकूलन: जलवायु लचीलापन बढ़ाना

  • महासागर: समुद्री संरक्षण एवं जलवायु विनियमन

  • समानता: CBDR एवं विभेदित मार्ग

  • विकास: डीकार्बोनाइजेशन, ऊर्जा सुरक्षा एवं विकास के बीच संतुलन

मुख्य परीक्षा हेतु प्रश्न:

“COP31 ऊर्जा संक्रमण, जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता और जलवायु समानता के बीच जटिल संबंध को दर्शाता है।” CBDR एवं विभेदित ऊर्जा संक्रमण मार्गों पर भारत के दृष्टिकोण के संदर्भ में चर्चा कीजिए।


Get In Touch

B-36, Sector-C, Aliganj – Near Aliganj, Post Office Lucknow – 226024 (U.P.) India

vaidsicslucknow1@gmail.com

+91 8858209990, +91 9415011892

Newsletter

Subscribe now for latest updates.

Follow Us

© www.vaidicslucknow.com. All Rights Reserved.