

डेली करेंट अफेयर्स 2020
विषय: प्रीलिम्स और मेन्स के लिए
वन धन विकास केंद्र पहल
G.S. Paper-III
संदर्भ:
अब तक, देश के 22 राज्यों और एक केन्द्र शासित प्रदेशों में 1770 वन धन केंद्रों के लिए मंजूरी दी जा चुकी है।
‘वन धन विकास केंद्र’ पहल के बारे में:
- इस पहल का उद्देश्य, आदिवासी संग्राहकों तथा कारीगरों की लघु वनोत्पादों (MFPs) पर आधारित आजीविका के विकास को बढ़ावा देना है।
- इस पहल के तहत, जमीनी स्तर पर लघु वनोत्पादों के प्राथमिक स्तर मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देकर आदिवासी समुदाय को मुख्यधारा में लाने का प्रयास किया जाता है।
महत्व: इस पहल के माध्यम से, गैर-इमारती लकड़ी के उत्पादन की मूल्य श्रृंखला में आदिवासियों की हिस्सेदारी, वर्तमान में 20% से बढ़कर लगभग 60% होने की उम्मीद है।
कार्यान्वयन:
- यह योजना केंद्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण विभाग के तौर पर जनजातीय कार्य मंत्रालय और राष्ट्रीय स्तर पर महत्त्वपूर्ण एजेंसी के रूप में ट्राइफेड के माध्यम से लागू की जाएगी।
- योजना के कार्यान्वयन में राज्य स्तर पर लघु वनोत्पादों के लिये राज्य नोडल एजेंसी तथा ज़मीनी स्तर पर ज़िलाधीश महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
- स्थानीय स्तर पर इन केंद्रों का प्रबंधन, एक प्रबंध समिति (स्वयं सहायता समूह-SHG) द्वारा किया जाएगा, इस समिति में वन धन स्वयं सहायता समूह के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
संरचना: योजना के अनुसार, ट्राइफेड द्वारा लघु वनोत्पाद- आधारित बहुउद्देश्यीय वन धन विकास केंद्रों की स्थापना की सुविधा प्रदान की जाएगी। जनजातीय क्षेत्रों में, प्रत्येक दस स्वयं सहायता समूहों के क्लस्टर / समूह में 30 लघु वनोत्पाद संग्राहक आदिवासी शामिल होंगे।
प्री के लिए महत्वपूर्ण तथ्य
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
- हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है।
- 9 मार्च, 1911 को पहली बार ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, जर्मनी और स्विट्जरलैंड में ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ मनाया गया गया था।
- संयुक्त राष्ट्र द्वारा, वर्ष 1975 में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया था।
- दिसंबर 1977 में, संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा संयुक्त राष्ट्र दिवस महिला अधिकारों और अंतर्राष्ट्रीय शांति की घोषणा करते हुए सदस्य राष्ट्रों को उनकी ऐतिहासिक और राष्ट्रीय परंपराओं के अनुसार वर्ष के किसी भी दिन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मानाने हेतु एक संकल्प पारित किया गया।
- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस- 2021 का विषय: ‘चुनौती को चुनिए’ (Choose To Challenge)