

डेली करेंट अफेयर्स 2020
विषय: प्रीलिम्स और मेन्स के लिए
दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस)
G.S. Paper-II
संदर्भ:
हाल ही में, दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (South Asian Association for Regional Cooperation– SAARC) के चार्टर दिवस की 36 वीं वर्षगाँठ मनाई गई।
8 दिसंबर 1985 को ढाका में आयोजित पहली शिखर बैठक के दौरान, ‘दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन’ की स्थापना हेतु, SAARC देशों के प्रमुखों द्वारा चार्टर पर हस्ताक्षर किए गए थे।
SAARC के बारे में:
दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस), दक्षिण एशिया के आठ देशों का आर्थिक और राजनीतिक संगठन है।
- दक्षेस के संस्थापक सदस्य, भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, मालदीव और भूटान है।
- वर्ष 2005 में आयोजित हुए 13वें वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान ‘अफगानिस्तान’ दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (SAARC) का सबसे नवीनतम सदस्यबना।
- इस संगठन का मुख्यालय एवं सचिवालयनेपाल के काठमांडू में अवस्थित है।
दक्षेस (SAARC) का महत्व:
- दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (SAARC), विश्व के 3% क्षेत्रफल, 21% आबादी और 8% (US $ 2.9 ट्रिलियन) वैश्विक अर्थव्यवस्था का प्रतिनिधित्व करते हैं।
- यह विश्व की सबसे घनी आबादी वाला क्षेत्र है और सबसे उपजाऊ क्षेत्रों में से एक है।
- दक्षेस देशों की परंपरा, पोशाक, भोजन और संस्कृति और राजनीतिक पहलू लगभग सामान हैं, जिससे इनके कार्यों के समन्वय में मदद मिलती है।
- सभी दक्षेस देशों में गरीबी, अशिक्षा, कुपोषण, प्राकृतिक आपदाएं, आंतरिक संघर्ष, औद्योगिक और तकनीकी पिछड़ेपन, निम्न जीडीपी और खराब सामाजिक-आर्थिक स्थिति जैसी समान समस्याएं और मुद्दे हैं।
प्री के लिए महत्वपूर्ण तथ्य
मिनी काजीरंगा
असम के पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य को ‘मिनी काजीरंगा’ के नाम से भी जाना जाता है।
इस अभ्यारण्य में एक सींग वाले गैंडों का घनत्व विश्व में सर्वाधिक है और इसमें, असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के बाद एक सींग वाले गैंडों की सर्वाधिक आबादी पायी जाती है।
चर्चा का कारण-
- ‘मिनी काजीरंगा’ वन्यजीवों की संख्या अधिक होने से गैडों के पोषण-आहार में कमी हो रही है।
- हाल ही में, दो गैंडों की मौत हो जाने से इसकी पुष्टि हुई है। पोषण-आहार के अभाव में इनके आंतरिक अंगों में काफी मात्रा में सूखे नरकट और अन्य जंगली ‘जंक फूड’ पाए गए थे